पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व के प्रभारी अंचलाधिकारी पर महिला ने लगाया गाली गलौज करने का आरोप पीड़ित ने प्रमंडलीय आयुक्त को दिया आवेदन
प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत की रहने वाली महिला नुजहत बानो ने प्रभारी अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार पर गाली गलौज व बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए प्रमंडलीय आयुक्त को लिखित आवेदन दी है।आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि वे अपने जमनी के सम्बंधित मामला में अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार से मिलने गयी हुई थी।उसको देखते हीं अंचलाधिकारी उन्हें गाली गलौज करने लगे।