बेगूसराय: शहर के वार्ड-43 में 9,67,200 रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाले का शिलान्यास मेयर ने किया
शहर के वार्ड- 43 में 9,67,200 रुपये से बनने वाले RCC नाला निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे शिलान्यास किया है. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड- 43 में कृषि फार्म तक तथा अनिल रजक घर से सुरेश यादव घर तक RCC नाला निर्माण का कार्य किया जाएगा. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है.