बेगूसराय: परिहारा थाना में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
परिहारा थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर हथियार लहराते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि परिहार थाना को एक सोशल मीडिया के माध्यम से हथियार लहराते फोटो मिला था. पुलिस ने जांच करते हुए रामनाथ कुमार उर्फ झुंन्ना को गिरफ्तार कर लिया है.