हुज़ूर: भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई, तीन वाहन चालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2024 भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने वाले तीन वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के पहुंचने पर डीजे चलाने वाले तीनों चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर तीनों चालकों के खिलाफ शासकीय आदेश का उल्लंघन करने और कोलाहल अधिनियम के तहत कारवाई की है।