खुजनेर: राजगढ़ के प्रसिद्ध भैंसवा माता मंदिर में सवा करोड़पति शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजन होगा
राजगढ़ के प्रसिद्ध भैंसवा माता मंदिर पर 25 मई 2026 से 31 मई 2026 तक धर्माचार्य सोमेश परसाई जी के सानिध्य में सवा करोड़पति शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की मौजूदगी में गणेश पूजन एवं ध्वज पूजन किया गया।