चायल: गिरिया खालसा गांव से चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, हथियार बरामद, सीओ ने दी पूरी जानकारी
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव में नशे की हालत में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम पांच बजकर तीस मिनट में गिरिया खालसा गांव से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने दी पूरी जानकारी!