खींवसर में बन रही रिंग रोड़ सड़क को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाई। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे लोग एसडीएम के पास पहुंचे और अपनी शिकायत दी है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में एक तरफ से जमीन ली जा रही है,जबकि दोनों तरफ बराबर जमीन पर सड़क निर्माण का कार्य होना चाहिए था, इसकी जांच की मांग की गई है।