जमालपुर: यदुपति नाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट पर शीतलपुर मुंगेर का कब्जा, खगड़िया को 2-0 से हराया
जेएसए मैदान, जमालपुर में आयोजित यदुपति नाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब शीतलपुर (मुंगेर) ने अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में शीतलपुर ने खगड़िया की टीम को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच की शुरुआत से ही शीतलपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के जर्सी नंबर-9 के खिलाड़ी राजा भाई ने मैच के नौव