जैतहरी: राज्यसभा नामांकन विवाद पर जैतहरी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,
जैतहरी तहसील परिसर में महिला कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रभारी सुमनलता देहरिया की उपस्थिति एवं जनपद सदस्य रेखा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।