मुरैना नगर: दिमनी क्षेत्र में सड़क हादसे की घायल महिला ने 14 दिन बाद दम तोड़ा,मुरैना में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिला शव।
मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र में 13 जून को कार की टक्कर से घायल हुई सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी 55 वर्षीय रामबाई पत्नी रनवीर माहौर की 14 दिन बाद मौत हो गई।शनिवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।रविवार को मुरैना में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की