शिवपुरी जिले में किसान खाद के लिए परेशान हैं और इसका फायदा ब्लैक मार्केट में खाद बेचने वालों द्वारा उठाया जा रहा है। इसी क्रम में अब खाद के बाद खाद के कट्टे का टोकन ब्लैक में बेचे जाने का मामला एक वीडियो के माध्यम से सामने आया है।जानकारी के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर आज एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कोलारस मंडी प्रांगण का बताया जा रहा है।