कोंच में बुधवार की दोपहर करीब 4:30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घटना पंचानन चौराहे की है, जहां एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार प्रीति पत्नी सच्चिदानन्द निवासी कोतवाली अमान, जिला भिंड (मध्यप्रदेश) घायल हो गईं, वहीं गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया है।