शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के सम्बंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव शादाब खान ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी विशेष धर्म की नहीं, बल्कि हर मजलूम और अन्याय के शिकार व्यक्ति की आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी सियासी कयादत मजबूत करने का आह्वान किया