पूरनपुर: नगर के होटल में विश्व हिंदू परिषद ने की बैठक, सोशल मीडिया प्रमुख ने कहा- छोटी सी अफवाह विनाश का कारण बन सकती है
पूरनपुर नगर के एक होटल में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक आयोजन किया। बैठक में सोशल मीडिया सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि इस समय सोशल मीडिया का जमाना है और हर वर्ग का व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। कई बार देखा जाता है कि छोटी भ्रामक खबर अफवाह विनाश कारण बन सकती हैं।