जशपुर: डीलिस्टिंग के विरोध में जशपुर में उमड़ा जनसैलाब, हजारों आदिवासियों ने निकाली विशाल रैली
जशपुर में डीलिस्टिंग के विरोध में रविवार को जशपुर में हजारों आदिवासी सड़कों पर उतर आए। जनजातीय समाज के लोगों ने एकजुट होकर विशाल रैली निकाली और डीलिस्टिंग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रैली की शुरुआत कॉलेज ग्राउंड से हुई, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और बैनर-पोस्टर के साथ शामिल हुए।