चूरू कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सेंट्रल लैब को मजबूत करने के लिए तीन नई जांच मशीनें लगाने, डेंटल विभाग में ऑपरेशन शुरू करने हेतु आवश्यक उपकरणों की खरीद आदि पर चर्चा हुई।