नाथनगर के भतौड़िया में शुक्रवार को तेजस्वी यादव की जनसभा के बाद उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक राजद समर्थक बेरीकेडिंग फांदकर सीधे हेलीपैड क्षेत्र में घुस गया। युवक तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर के बिल्कुल करीब पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में तात्कालिक हड़कंप मच गया।