शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र के चांदमारी जंगल में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
थाना सदर बाजार क्षेत्र के हैडिल निवासी अमर कश्यप बकरी चराने का काम करता था। शुक्रवार की 12 बजे वह घर से बकरी लेकर चांदमारी के जगंल में चराने गया था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बकरियां घर लौट आई लेकिन अमर कश्यप वापस नही लौटा। फिर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नही चल सका। उसके बाद परिवार ने पुलिस और छावनी परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी।