सांगानेर: चाकसू इलाके के करेड़ा खुर्द गांव में निर्माणाधीन मकान पर मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,आसपास के इलाके में फैली सनसनी
चाकसू थाना इलाके के करेड़ा खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर ने खिड़की की ग्रिल में रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई दरअसल घटना चाकसू इलाके के करेड़ा खुर्द गांव की बताई जा रही है। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।