किंजर थाना क्षेत्र के बाजितपुर एफसीआई गोदाम के निकट बुधवार को दोपहर 3:00 बजे 179 ग्राम स्मैक के साथ जीतन कुमार पिता राम जय बिंद ग्राम बाजितपुर थाना इमामगंज जिला पटना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में सुखा नशा के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है।