मिर्ज़ापुर: तेलियागंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
नगर क्षेत्र के तेलियागंज मोहल्ले में केक काटकर राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। जिला प्रवक्ता छोटे खान ने कहा कि राहुल गांधी के बताए गए रास्ते पर कार्यकर्ताओं ने चलने का संकल्प लिया है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर मुहिम में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ चलेंगे। इस दौरान रमेश प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे व अन्य मौजूद रहे।