गोला: CISF जवान को दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान से गोला में हुआ अंतिम संस्कार, कबाड़ियों के पीटने से हुई थी मौत
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के प्रधान आरक्षक सतीशचंद्र भारती का शनिवार को गोला स्थित बेवरी मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे बांसगांव क्षेत्र के टेढ़वा गुआर गांव के निवासी थे। अंतिम संस्कार के दौरान CISF के जवानों और स्थानीय पुलिस बल ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी।