मंझनपुर: भवनसुरी गांव में शिव मंदिर की मूर्तियों को विक्षिप्त व्यक्ति ने तोड़ा, पुलिस की तत्परता से शांति स्थापित
भवनसुरी गांव में स्थित भगवान शंकर और नंदी महाराज की प्राचीन मूर्तियों को रविवार शाम एक विक्षिप्त व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महेवाघाट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विक्षिप्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। सोमवार को समय 11 बजे थाना प्रभारी की सूझबूझ से क्षेत्र में शांति बनी रही।