पनागर: ग्राम बडेरा में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,8 ली कच्ची शराब जब्त
थाना पनागर पुलिस ने 'जुर्म जरायम पतासाजी' मुहिम के तहत मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम बड़ेरा में घेराबंदी कर एक आरोपी किस्सु उर्फ केशगिरी गोस्वामी (59 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 800 रुपये मूल्य की 8 लीटर अवैध देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। वैध लाइसेंस न होने पर पुलिस ने गवाहों के समक्ष वीडियो रिकॉर्डिंग करते ह