शाहजहांपुर।थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर कुल 68 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हुआ, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।