परसिया: ईडीसी पंखाघर से 85 साल की वृद्धा लापता
रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखी
ईडीसी में कोयला खदान के पंखाघर निवासी 85 वर्षीय वृद्धा रामबाई लापता हो गई। महिला शनिवार को सुबह साढे पांच बजे से लापता है। इस दौरान वे रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में वे दिखाई दी है। महिला की तलाश में सोमवार को 12 बजे उनके परिजन रेलवे स्टेशन पर आने वाली हर ट्रेन को खंगालते दिखे। रामबाई का कद पांच फुट का है। वे गोरे रंग की है।