झांसी: झांसी कानपुर हाईवे पर यमुना हिल्स के पास गैस टैंकर हुआ लीक, सभी वाहनों को रोका गया, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2026 झांसी-कानपुर हाईवे पर यमुना हिल्स कॉलोनी के पास सोमवार को एक गैस टैंकर में अचानक रिसाव होने से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। ये वीडियो सोमवार की दोपहर 2 बजे सामने आया है।