बालाघाट: तेज आंधी-तूफान का कहर: जर्जर मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल
अंजनी बाई (68) पति लिखन लिल्हारे अपने घर में खाना बना रही थीं। उनके पास मेहमान के रूप में आई रजवंती (55) पति उमेदलाल लिल्हारे, निवासी ग्राम पिंडरई भी बैठी थीं। अचानक तेज तूफान के चलते मकान की पुरानी दीवार ढह गई और दोनों महिलाएं मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंच