छतरपुर नगर: ग्राम ढिलापुर में गर्भवती महिला के साथ मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल अर्चना पटेरिया (30 वर्ष), पति जयदीप, को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों के अनुसार, घटना कल शाम की है जब अर्चना अपने खेत से अनाज लेकर घर पहुंची थीं।इस मामले की जानकारी आज 30 मार्च दोपहर करीब 1:30 बजे महिला के परिजनों ने दी है।