कोडरमा: कोडरमा कोर्ट का कड़ा फैसला : दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को 20 साल एवं दूसरे को 25 साल सश्रम कारावास
कोडरमा में स्पेशल पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश गुलाम हैदर ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराया। नीरज कुमार को 20-20 साल तथा अकरम खान को अधिक गंभीर अपराध में 25 व 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। कुल ₹87,000 जुर्माना पीड़िता को दिया जाएगा।