हुसैनाबाद: ऑटो-बोरवेल ट्रक की टक्कर में वृद्ध की मौत, पांच घायल, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
हुसैनाबाद, जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के समीप सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन और पाइपलाइन कंपनी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार आठ लोग सफर कर रहे थे