आठनेर: नगर के भैंसदेही रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर थाना प्रभारी ने चलाया साइबर सुरक्षा अभियान,आम नागरिकों को किया जागरूक
Athner, Betul | Jul 3, 2026 आठनेर नगर के भैंसदेही रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर आठनेर थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने साइबर और डिजिटल माध्यम से होने वाली ठगी और फर्जी काल के माध्यम से लोगों को डरा-धमकाकर होने वाली ठगी की विस्तार से जानकारी देते हुए इससे कैसे बचाव करें इस सम्बन्ध में जागरूक किया और साइबर हेल्पलाइन: 1930 की जानकारी दी।