रघुराजनगर नगरी: मारुति नगर से लापता नाबालिग छात्राएं 48 घंटे बाद सकुशल घर लौटीं, परीक्षा में कम नंबर आने से रीवा चली गई थीं
सतना के मारुति नगर से 48 घंटे से लापता 2 नाबालिग छात्राएं सकुशल अपने घर वापस लौट आई है । घर लौटी छात्राओं ने बताया कि सप्लीमेंट्री परीक्षा मे कम नंबर आने से डरकर रीवा भाग गई थी और एक मंदिर में शरण ली थी । पुलिस व परिजनो ने काफी पता तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली थी । गलती का अहसास होने पर दोनो छात्राए बस में बैठकर रविवार सुबह 9 बजे सकुशल सतना अपने घर आ गई है ।