मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में गहन विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
पलामू जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गहन विशेष पुनरीक्षण यानी एसआईआर-2026 अभियान शुरू हो गया है। 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे। अभियान के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू क्लब, कुंड मोहल्ला स्थित मदरसा अलहेदाया और मेदिनीनगर नगर निगम