ग्राम भैंसरोली में संचारी रोग अभियान को गति देते दिखे डॉक्टर्स और आंगनवाड़ी कार्यकत्री। डॉक्टर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमनलता सुषमा रामकांति अर्चना ने लोगो को बताया कि सभी अपने घर और घर के आसपास ध्यान रखें कि कहीं भी पानी ना भरने पाए बरसात के दिनों में छतों पर पुराना बर्तन कूलर टायर आदि में पानी भर जाता है उसे निकाल दें जिससे मच्छर का लारवा ना पनपने पाए।