सालिमपुर थाना पुलिस ने थानांतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी करते हुए हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई पूर्ण करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।