जमुई: गोपालपुर में पतंग उड़ाने के दौरान छत से गिरकर बच्ची घायल, पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jan 18, 2025 खैरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में शनिवार की सुबह 9 बजे छत पर पतंग उड़ा रही एक 7 वर्षीय बच्ची गिर कर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।e जहां उसकी हालत गंभीर होते देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल बच्ची की पहचान गोपालपुर निवासी नीरज तांती की 7 वर्षीय पुत्री चंदा कुमारी के रूप में की गई है।