महोबा जनपद के चरखारी ब्लॉक की न्याय पंचायत सूपा के ग्राम स्वासा माफ में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया के नेतृत्व में हुआ। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर मनरेगा कमजोर करने, बेरोजगारी बढ़ाने और किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया।