धरमपुरी: धरमपुरी क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, सड़कों पर हुआ जलभराव व गिरे ओले
धरमपुरी क्षैत्र में भीषण गर्मी ओर गर्म हवाओ के बीच मौसम ने करवट ली ओर तेज हवा आंधी के साथ शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। क्षैत्र के धरमपुरी ,धामनोद सुंदेल सहित पूरे क्षैत्र में तेज हवा ओर हुई बारिश से भारी नुकसान होने की संभावनाएं जताई जा रही है । हालांकि कोई जनहानि की खबर नही है।