कल्याणपुर: समस्तीपुर में थ्रेसर पलटने से दर्दनाक हादसा, युवक की मौत से गांव में मातम
मोहनपुर थाना क्षेत्र के डीह दशहरा गांव में गेहूं हार्वेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर से जुड़ा थ्रेसर अचानक पलट गया, जिससे उसकी चपेट में आने से बिरजू दास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।