खिरकिया: खिरकिया सहित जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना, मूंग-उड़द पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून।
Khirkiya, Harda | Jun 10, 2026 खिरकिया सहित जिले के किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने हेतु पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मूंग और उड़द उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 25 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक किया जा रहा है।