खगौल: दानापुर: विजय सिंह यादव पथ पर शॉर्ट सर्किट से श्रृंगार दुकान में आग, ₹10 लाख का नुकसान
दानापुर स्थित विजय सिंह यादव पथ पर त्रिभुवन स्कूल के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक श्रृंगार दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में दुकान में रखे सामान जलकर खाक हो गए, जिससे करीब ₹10 लाख के नुकसान का