रजौन: प्रोन्नत मध्य विद्यालय चकबीर में शिक्षक से मारपीट, बच्चों के सामने रंगदारी मांगी
Rajaun, Banka | Apr 5, 2025 शनिवार की दोपहर करीब 12:00 रजौन प्रखंड अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय चकबीर में पढ़ा रहे सहायक शिक्षक पर गांव के ही दबंग ने हमला कर दिया । शिक्षक पर हमला करने वाला व्यक्ति पूर्व में भी देसी कट्टा के साथ पकड़ाने के बाद जेल गया था ।शिक्षक अनस अशरफी ने बताया कि वह क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रहे थे । तभी गांव का मो. शेरू लाठी-डंडे के साथ क्लास में घुस गया।