गौरिहार: शरीर पर भरत तिवारी का पोस्टर चिपकाकर SP ऑफिस पहुंचा युवक, झूठे केस में फंसाने का गौरिहार पुलिस पर लगाया आरोप
गौरिहार थाना क्षेत्र के मनूरिया निवासी रविकुमार अहिरवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। युवक ने शुक्रवार को शाम 4 बजे आरोप लगाया कि उसे राजनीतिक दबाव में झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उसने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने जैसी नौबत आ सकती है।