बेनीपट्टी: मधवापट्टी गांव में संचालित होटल में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की हुई क्षति
बेनीपट्टी अंचल के मधवापट्टी गांव में एक होटल में सोमवार की देर रात आग लग गई। जिसमें करीब एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य की क्षति होने की बात पीड़ित होटल संचालक बरहा गांव निवासी पंकज चौधरी ने मंगलवार को बताई है। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए उन्होंने इस सबंध में अरेर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।