धामपुर: नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
नहटौर के कोतवाली देहात मार्ग पर आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अमरोहा निवासी फैसल व सुल्तान घायल हो गए। शनिवार के सांय करीब 4:00 बजे पता चलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।