फतेेहपुर: दूसरी मंजिल से गिरा युवक, सिर में गंभीर चोट के कारण हालत नाजुक
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक युवक दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना झंझरा गांव की है, जहां 26 वर्षीय ललित कुमार अपने घर की छत पर सो रहे थे। बताया जा रहा है अचानक अज्ञात कारणों से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल की छत पर गिर पड़े।