आगर: आगर के बड़ौद रोड चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल को ज़िला अस्पताल से उज्जैन किया रेफर
आगर के बडौद रोड चौराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रात करीब 10 बजे एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे में कोटा का रहने वाला दरियाव सिंह उम्र 30 वर्ष घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल आगर लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया गया है।