सीकर के उद्योग नगर इलाके में एक सरकारी टीचर के 14 वर्षीय नाबालिक बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय घर पर कोई नहीं था और मृतक की मां और बहन बाहर गए हुए थे। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।