छतरपुर नगर: पति,ससुर और सास पर गंभीर आरोप! महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का आरोप।
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में एक महिला ने अपने पति, ससुर और सास पर मारपीट, प्रताड़ना और मंगलसूत्र छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता रागिनी सिंह ने आज 11 जून दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि 10 जून की रात करीब 8 बजे उसके पति प्रदीप सिंह और ससुर घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की।महिला का आरोप है।